खगड़िया: मध्य विद्यालय गढ़मोहिनी में फाइलेरिया की दवा खाने से पांच स्कूली छात्राओं बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़मोहनी में फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खाने से बीमार पांच स्कूली छात्राओं का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि दवा खाने के बाद बीमार छात्राओं को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से सभी पांच छात्राओं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया।