खगड़िया: खगड़िया डीएवी स्कूल में बच्चों ने निकाली झांकी
खगड़िया डीएवी स्कूल में बच्चों ने निकाली झांकी एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, टाउनशिप कैंपस में मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के दो सौवीं जयंती के अवसर पर डीएवी ज्ञान समागम (इन्नोवेशंस एंड एग्जिबिशन फेस्ट) में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसकी शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या उमा मिश्रा, मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने उद्घाटन कर की।