कासगंज: कासगंज पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेता असद के परिवार से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा
कासगंज में सपा अल्पसंख्यक प्रोकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे दिवंगत असद के परिवार वालों से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान पूर्व सीएम ने असद के मां रिहाना, पत्नी शेला रिज़वी और बेटी बतुल हुसैन से बातचीत की, और उन्हे सांत्वना दी। और दिवंगत सपा नेता की बेटी को दुलारा। और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया।