हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली का पावन पर्व संत कबीर कुटीर में अपने परिवार के साथ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश जी और मां लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
#Haryana Nayab Saini #DiwaliFestival2026
Rohtak, Rohtak | Nov 9, 2026