जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026
*भागवत शुक्ल बने दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ बस्ती के अध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी सचिव निर्वाचित*
*बस्ती।* दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की शाखा बस्ती का निर्वाचन प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष मणि त्रिपाठी एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित श्रीवास्तव के अनुसार अध्यक्ष पद पर *भागवत शुक्ल* ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक सिंह को 33 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर *वीरेंद्र कुमार चौधरी* ने 96 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर *दीपक कुमार श्रीवास्तव* 53 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इस पद पर मनोज कुमार को 49 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर *संतोष त्रिपाठी* ने 101 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र मोहन (46 मत) तथा राधेश्याम सिंह (45 मत) को पराजित किया।
संयुक्त सचिव पद पर *रोहित कुमार जायसवाल* ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुशवाहा को 28 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत शुक्ल ने कहा कि “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि बस्ती के समस्त कर्मचारी साथियों के विश्वास, स्नेह और भरोसे की जीत है। मुझे प्राप्त यह दायित्व सम्मान से अधिक एक गंभीर जिम्मेदारी है। कर्मचारी हितों के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना मेरा संकल्प है।”
चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विनय प्रसाद तिवारी, आशुतोष शुक्ला, आयुष कुमार, गौरव यादव, मेराज अहमद सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026