हरसूद: अच्छी बारिश की कामना से नया हरसूद के वार्ड क्रमांक तीन स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर किया रामसत्ता का आयोजन
Harsud, Khandwa | Jul 18, 2026 बारिश की लंबी खेंच से आमजन के हाल-बेहाल हैं। बारिश नहीं होने के कारण जहां एक और किसान परेशान है तो वहीं दूसरी ओर आमजन भी परेशान है। अच्छी बारिश की कामना से जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को पुराने हरसूद स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन तथा किशनपुरा माताजी मंदिर पर रामसत्ता का आयोजन किया गया था।