शाजापुर: बेरछा रोड सांपखेड़ा नहर के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर किया रेफर
शाजापुर बेरछा रोड सांपखेड़ा नहर के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर किया रेफर। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा रोड सांपखेड़ा नहर के समीप पैदल जा रहे शिवनारायण निवासी लड़ावद को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, गंभीर घायल होने पर शिवनारायण को परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।