हज़ारीबाग: बरही ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, पांचवां आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र स्थित बरही चौक के जय माता दी ज्वेलर्स में हुए करोड़ों के बहुचर्चित लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में फरार पांचवें आरोपी रामाशीष चौधरी को पुलिस ने बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के ग्राम बनाही से गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए जेवरात, घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।