हज़ारीबाग: नगरपालिका चुनाव 2026: निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह एवं सामान्य प्रेक्षक श्री अविनाश शर्मा की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक संपादित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की गई तथा मतदान दिवस पर विधि-व्यवस्था, मिनी कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।