हज़ारीबाग: तस्कर फरार, पुलिस ने किया मामले का बड़ा खुलासा
हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चौपारण थाना गेट के पास वाहन जांच के दौरान एक हुंडई एक्सेंट कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ग्रामीणों की मदद से मनगढ़–महुदी मोड़ के पास वाहन को पकड़ लिया। कार से दो युवक गिरफ्तार हुए। तलाशी में 6 पेटी रॉयल स्टैग शराब और 5 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।