सदर: SSC कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: STF ने अलवर से मास्टरमाइंड का सहयोगी लोकेश को दबोचा
Sadar, Lucknow | Jul 31, 2026 उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एसएससी की सीएपीएफ, एसएसएफ कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा-2026 में धांधली करने वाले गिरोह के वांछित सदस्य लोकेश को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह मॉडिफाइड TFT स्क्रीन तैयार कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था, जिनकी मदद से परीक्षा की स्क्रीन बाहर बैठे सॉल्वर तक लाइव स्ट्रीम की जाती थी।