पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र में चोरी हुए मोटरसाइकिलों के साथ तीन अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चोरों के पास से उनकी निशानदेही पर चोरी की हुई चार मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। चोर चोरी के बाद कम दाम पर मोटरसाइकिलों की बिक्री करते थे ऐसे में गिरफ्तारी के बाद उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।