रायबरेली: अटौरा चौकी इंचार्ज नितिन मलिक ने चोरी के ट्रैक्टर ट्राली के साथ वांछित अभियुक्त को थानाक्षेत्र से दबोचा
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,अटौरा चौकी इंचार्ज,नितिन मलिक ने,रविवार को ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले,एक वांछित अभियुक्त को,थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त को थाना कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया,पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मथुरा जनपद का रहने वाला है।जिसके पास से चोरी का सामान,ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद हुआ है।