केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं इसके प्रारूप को बदलने का आरोप लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अब जिले में प्रत्येक ग्राम उपखंड मुख्यालय एवं वार्ड स्तर पर आंदोलन किया जाएगा । इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा एवं विधायक भीमराज भाटी ने मीडिया को जानकारी दी है ।