Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

Ballia मल्द-बघुड़ी मार्ग पूरी तरह जार्जर रोज गिर रहे स्कूली बच्चे जिम्मेदार कौन

Belthara Road, Ballia | Jul 4, 2026

MORE NEWS

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद संघर्ष में बदल गया।

झड़प में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक को चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में मऊ रेफर किया गया। 

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। #ballia #Balliakhabar #Rasra #CrimeNews

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद संघर्ष में बदल गया। झड़प में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक को चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में मऊ रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। #ballia #Balliakhabar #Rasra #CrimeNews

Belthara Road, Ballia | Jul 4, 2026

बलिया के चिलकहर ब्लॉक के नरांव गांव में एक महुआ का पेड़ इन दिनों लोगों के बीच कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। 

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से हरे-भरे महुआ के पेड़ के तने से अचानक आग की लपटें निकल रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि लपटें तो दिखाई दे रही हैं, लेकिन धुएं का नामोनिशान नहीं है। इस अनोखी घटना को देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ बाहर से हरा-भरा दिखाई देता है, लेकिन उसके तने के भीतर से रुक-रुक कर आग की लपटें उठ रही हैं। इस घटना को लेकर कोई इसे दैवीय चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे प्रकृति का रहस्यमयी संकेत बता रहा है।

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हो सकता है। उनका कहना है कि पुराने और अंदर से खोखले हो चुके पेड़ों में जैविक सड़न के कारण मीथेन गैस बन सकती है। यह गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और हवा के संपर्क में आने पर बिना अधिक धुएं के जल सकती है। 

एक अन्य संभावना यह भी बताई जा रही है कि यदि पहले कभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी हो, तो उसका अंदरूनी हिस्सा लंबे समय तक सुलगता रह सकता है।

गांव में बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। विशेषज्ञों ने भी लोगों से अपील की है कि जब तक कारण स्पष्ट न हो जाए, पेड़ के बेहद करीब जाने या उसे छूने से बचें।

फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसके वास्तविक कारण का इंतजार कर रहे हैं।
#Ballia #Balliakhabar
#Chilkahar #NarawVillage #MahuaTree #MysteryFire #ScienceVsMiracle #ViralNews #NatureMystery #MethaneGas #UPNews #BalliaNews #GroundReport #BreakingNews #ViralVideo #FactCheck

बलिया के चिलकहर ब्लॉक के नरांव गांव में एक महुआ का पेड़ इन दिनों लोगों के बीच कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से हरे-भरे महुआ के पेड़ के तने से अचानक आग की लपटें निकल रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि लपटें तो दिखाई दे रही हैं, लेकिन धुएं का नामोनिशान नहीं है। इस अनोखी घटना को देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ बाहर से हरा-भरा दिखाई देता है, लेकिन उसके तने के भीतर से रुक-रुक कर आग की लपटें उठ रही हैं। इस घटना को लेकर कोई इसे दैवीय चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे प्रकृति का रहस्यमयी संकेत बता रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हो सकता है। उनका कहना है कि पुराने और अंदर से खोखले हो चुके पेड़ों में जैविक सड़न के कारण मीथेन गैस बन सकती है। यह गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और हवा के संपर्क में आने पर बिना अधिक धुएं के जल सकती है। एक अन्य संभावना यह भी बताई जा रही है कि यदि पहले कभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी हो, तो उसका अंदरूनी हिस्सा लंबे समय तक सुलगता रह सकता है। गांव में बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। विशेषज्ञों ने भी लोगों से अपील की है कि जब तक कारण स्पष्ट न हो जाए, पेड़ के बेहद करीब जाने या उसे छूने से बचें। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसके वास्तविक कारण का इंतजार कर रहे हैं। #Ballia #Balliakhabar #Chilkahar #NarawVillage #MahuaTree #MysteryFire #ScienceVsMiracle #ViralNews #NatureMystery #MethaneGas #UPNews #BalliaNews #GroundReport #BreakingNews #ViralVideo #FactCheck

Belthara Road, Ballia | Jul 4, 2026

बलिया: विवादित जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल

#Ballia #Rasra #Baijalpur #LandDispute #ToiletConstruction #Clash #BalliaPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #LocalNews #ViralNews

बलिया: विवादित जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल #Ballia #Rasra #Baijalpur #LandDispute #ToiletConstruction #Clash #BalliaPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #LocalNews #ViralNews

Belthara Road, Ballia | Jul 3, 2026

बैजलपुर खूनी संघर्ष: पीड़ित का बड़ा आरोप, "पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने किया जानलेवा हमला"
#Ballia #Baijalpur #Rasra #LandDispute #BreakingNews #BalliaNews #CrimeNews #UPNews #GroundReport #Police #Violence #Attack #Justice #Investigation #LatestNews #HindiNews #BalliaLive #UttarPradesh #ViralNews #NewsUpdate

बैजलपुर खूनी संघर्ष: पीड़ित का बड़ा आरोप, "पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने किया जानलेवा हमला" #Ballia #Baijalpur #Rasra #LandDispute #BreakingNews #BalliaNews #CrimeNews #UPNews #GroundReport #Police #Violence #Attack #Justice #Investigation #LatestNews #HindiNews #BalliaLive #UttarPradesh #ViralNews #NewsUpdate

Belthara Road, Ballia | Jul 3, 2026

बलिया डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बसंतपुर स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का औचक निरीक्षण किया। 

प्लांट परिसर में कूड़े का अंबार और जनवरी 2026 से प्लांट बंद मिलने पर डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शनिवार से हर हाल में प्लांट का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। 

साथ ही अतिरिक्त भूमि का मौके पर चिन्हांकन कर मार्ग निर्माण सुनिश्चित करने और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। डीएम ने प्लांट परिसर में नियमित साफ-सफाई और पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए। #Balliakhabar #DmBallia #manglaprasadsingh #MRFplant #basantpur #NagarPalikaBallia

बलिया डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बसंतपुर स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का औचक निरीक्षण किया। प्लांट परिसर में कूड़े का अंबार और जनवरी 2026 से प्लांट बंद मिलने पर डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शनिवार से हर हाल में प्लांट का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त भूमि का मौके पर चिन्हांकन कर मार्ग निर्माण सुनिश्चित करने और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। डीएम ने प्लांट परिसर में नियमित साफ-सफाई और पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए। #Balliakhabar #DmBallia #manglaprasadsingh #MRFplant #basantpur #NagarPalikaBallia

Belthara Road, Ballia | Jul 3, 2026