शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी DA दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को 2 नवंबर को वेतन के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
वहीं, चतुर्थ श्रेणी यानी क्लास-IV कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा की गई है। इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ ₹10,000 का अतिरिक्त एरियर भी मिलेगा।
इस घोषणा से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। महंगाई के दौर में DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की आय में इजाफा होगा।
अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर रहेगी कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते और अतिरिक्त एरियर का भुगतान किस प्रकार किया जाता है।