मुज़फ्फरनगर में 2005 के चुनावी हिंसा मामले में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष संजय राठी समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह मामला बूथ कब्जाने, सरकारी कर्मचारी पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़ा था। 21 साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया। मुकदमे के दौरान दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।