पातेपुर: तीसीऔता थाना की पुलिस ने डभैच्छ चौक से 2850 लीटर अवैध स्प्रिट लोड कंटेनर किया जब्त, चालक गिरफ्तार।
तीसीऔता थाना की पुलिस ने डभैच्छ चौक के पास से 2850 लीटर अवैध स्प्रिट लोड कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पटना मद्य निषेध इकाई की गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।