विदिशा नगर: नेशनल लोक अदालत 9 मई को, प्रचार रथ रवाना
जिले में साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। इसके लिए 34 खंडपीठों का गठन किया गया है। लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, इसके लिए गुरुवार सुबह 11 बजे जिला न्यायालय परिसर से प्रचार रथ रवाना किए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम सहित अन्य न्यायाधीशों ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया