कटघोरा: परसाभाठा रोड तालाब में तब्दील, भाकपा ने भाजपा सरकार को घेरा
कोरबा के बालको नगर क्षेत्र की जन-समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शासन-प्रशासन और नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाकपा जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।उन्होंने कहा कि परसाभाठा रोड अब सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आती है।