खींवसर: गोशामहल के विधायक राजा सिंह ने नागौर के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
हैदराबाद के गोशामहल के विधायक की राजा सिंह आज शनिवार को नागौर के दौरे पर रहे। इस दौरान नागौर के मुंदियाड गांव पहुंचे कर गजानंद जी महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं नागौर पहुंचने पर गोशामहल के विधायक की राजा सिंह का स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौजूद रहे।