चौरीचौरा: नहर में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर में सोमवार को करीब एक बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान धर्मेन्द्र पासवान (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण, निवासी नगर पंचायत चौरी चौरा, वार्ड नंबर-2 के रूप में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।