बिछिया: बिछिया की जनता के हित में जिला मुख्यालय पहुँचे विधायक नारायण सिंह पट्टा;ग्रामीण रोजगार की उठाई मांग!
3 जुलाई, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा बिछिया की जनता के हितों को लेकर विधायक नारायण सिंह पट्टा ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वीवी-जी-राम-जी योजना के औपचारिक शुभारंभ अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई l विधायक ने कहा योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति पहुंचे l