दमोह: दमोह के चिरई चोंच के पास बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक दर्जन घायल,जिला अस्पताल भेजे गए
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह जबलपुर मार्ग पर जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिरई चोंच के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा गाड़ाघाट टपरिया से ऑटो में सवार होकर सभी लोग तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बस ने ऑटो को टक्कर मार दी