चूरू: पुरानी ईदगाह में हजारों सिर झुके खुदा के सजदे में, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 31, 2025 चूरू की पुरानी ईदगाह में सोमवार को ईद की सामूहिक नमाज अता की गई। यहां हजारों की संख्या में खुदा के सजदे में सिर झुके तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर सामुहिक रूप से मुल्क में अमनो अमान, भाईचारा व तरक्की के लिए दुआ की, बाद में सभी ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।