चूरू: राजस्थान स्थापना दिवस पर नेचर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, आमजन की भागीदारी कम रही
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के नेचर पार्क में स्थित ओपन थिएटर में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में रविवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल साहरण, पद्म भूषण देवेंद्र झाझरिया आदि मौजूद रहे।