चूरू: दूधवाखारा पुलिस ने दौसा से अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, ऑपरेशन खुशी के तहत की कार्रवाई
Churu, Churu | Mar 31, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने ऑपरेशन खुशी- नवम के तहत कार्यवाही करते हुए दौसा जिले से अपह्रत नाबालिग को दस्तयाब किया है। दूधवाखारा पुलिस ने गांव आसलू स्टेशन से नाबालिग को दस्तयाब किया। यह नाबालिग 1 मार्च से लापता था, जिसके अपहरण का मामला बसवा थाना में दर्ज था। दूधवाखारा SHO हंसराज गुर्जर ने सोमवार सुबह बताया कि बसवा क्षेत्र के करण सेनी को दस्तयाब किया है।