सीकर: जाजोद की अन्नु महला ने कलांजलि में दोहरी सफलता, नृत्य में प्रथम स्थान और मुख्य आकर्षण का खिताब जीता
Sikar, Sikar | Apr 4, 2026 लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय कॉलेज में आयोजित कलांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 में जाजोद निवासी अन्नु महला ने शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खिताब भी अपने नाम किया।