बिश्रामपुर: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने गुरहा कला के मल्लाह टोली में टूटी पुलिया का कनीय अभियंता के साथ किया निरीक्षण
विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शनिवार की शाम तकरीबन पांच बजे गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली धनकाई नदी पर टूटी पुलिया का निरीक्षण किया। नरेश प्रसाद सिंह के साथ कनीय अभियंता भी मौजूद रहे। यहां उल्लेखकीय है कि दो वर्ष पूर्व जिला परिषद योजना से बने पुलिया तीन माह मे ही टूट कर पानी मे बह गया था। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही थी।