नईसराय: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही नई सराय क्षेत्र में भीषण गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहा। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। साल की शुरुआत से ही इस बार मौसम का मिजाज बदला नजर आया है। कभी असमय बारिश ने लोगों को परेशान किया तो कभी सर्दी के मौसम ने गर्मी का अहसास कराया