बिल्सी कोतवाली का मंगलवार दोपहर 1 बजे बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया।