सांवेर: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- CM डॉ. मोहन यादव के खरीदी केंद्रों पर जाने से किसानों की समस्याएं सुलझेंगी
Sawer, Indore | Apr 30, 2026 जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार 5 बजे मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले को साहसिक बताया। उन्होंने कहा कि CM के खरीदी केंद्रों पर जाने से किसानों का भरोसा बढ़ेगा।मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। पूरे मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए उन्होंने साहसिक निर्णय लिया है। बोले- किसी भी केंद्र पर जहां खरीदी हो रही है मैं स्वयं जाऊंगा।