कायमगंज: शमशाबाद कस्बे में तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर लखनऊ से आई DGGI टीम ने की छापेमारी, दस्तावेज़ किए जब्त
शमशाबाद कस्बे में राज्य कर विभाग DGGI की टीम ने शंख छाप तंबाकू कारोबारी कृष्ण गोपाल रस्तोगी और उनके मुनीम अखिलेश मिश्रा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।लखनऊ नंबर की 22 गाड़ियों का काफिला कस्बा शमशाबाद में पहुंचने से हड़कंप मच गया।इस दौरान लेन-देन के रजिस्टर बिल बुक और स्टॉक का मिलान किया गया।साथ ही गोदाम में रखे माल का भौतिक सत्यापन भी किया गया।