मेदिनीनगर (डालटनगंज): जेलहाता चौक ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता चौक ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 10बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने