मेदिनीनगर (डालटनगंज): गणतंत्र दिवस सुरक्षा के मद्देनज़र 23-26 जनवरी तक दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग बंद, डालटनगंज स्टेशन भी प्रभावित
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन सहित देश के सभी स्टेशनों से दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से बंद रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में दिल्ली के किसी भी रेलवे स्टेशन पर भेजे जाने वाले पार्