पीपलदा: उत्तराखंड पुलिस एक करोड़ तेरह लाख की डिजिटल ठगी करने वाले 3 युवको को इटावा से किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 26, 2024 इटावा क़स्बे से शनिवार रात्रि को उत्तराखंड पुलिस ने 3 युवको को एक करोड़ 13 लाख की डिजिटल ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। देहरादून से एसटीएफ के सीआई देवेंद्र नाबियाल व सब इंस्पेक्टर मुकेश के नेतृत्व में टीम इटावा पहुँची जहॉ से मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्यवाही कर 3 युवको को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गयी। एसटीएफ की टीम ने इन युवको को बापर्दा गिरफ्तार किया है।