पीपलदा: खातोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग के तहत किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 26, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस जाप्ते ने हंगामा कर उत्पात मचाने पर बरनाहाली निवासी टीकमचंद कुशवाह पुत्र मांगीलाल को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर उसे पाबंद करवाया गया।