पीपलदा: इटावा कस्बे में पीपल्दा रोड पर एक व्यापारी के थैले से ₹1.15 लाख की हुई चोरी, मामला दर्ज
Pipalda, Kota | May 27, 2024 इटावा क़स्बे में सोमवार को पीपल्दा रोड़ पर एक व्यापारी के थैले से एक लाख 15 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने इस मामले में इटावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खेड़ली बेरिसाल गांव से व्यापारी गिरधारीलाल गोड़ इटावा में किसी को पेमेंट देने आया था। परंतु अज्ञात चोरों ने रुपये चुरा लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर इटावा पुलिस मामले की जांच में जुटी