चौरीचौरा: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
झंगहा क्षेत्र के एक गींव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर पांच माह पूर्व अरुण पुत्र रामकेवल निवासी बैरिया थाना रुद्रपुर देवरिया के साथ बात हुई धीरे-धीरे हम लोगों के बीच दोस्ती हो गई तथा दोनों लोग में व्हाट्सएप पर चैटिंग व बातचीत करते थे उसके बाद हम शादी का वादा करके घंटों बात करता था ।