घाटमपुर: घाटमपुर के दरोगा पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दरोगा ने रात गुजारने की रखी शर्त
घाटमपुर में दर्ज मुकदमे के विवेचक दरोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि उसके पिता ने लुटेरी दुल्हन की वजह से आत्महत्या कर ली थी जिसका मुकदमा घाटमपुर थाने में दर्ज कराया गया था।पीड़िता ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बताया दरोगा ने धमकी दी कि अगर उसकी अनैतिक बात नहीं मानी तो मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा देगा।