सूरजगढ़: निस्ता गांव में सर्पदंश से महिला की मौत की 8 दिन बाद घर से पकड़ा गया कोबरा सांप का एक जोड़ा
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में सर्पदंश से महिला की मौत के 8 दिन के बाद बुधवार पूर्वाहन 11:30 बजे अलीगंज से आए 2 एक्सपर्ट द्वारा घर से कोबरा का एक जोड़ा पकड़ा गया. एक्सपर्ट मनोज ने बताया कि कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा. 23 जून 2026 को घर में ही सर्पदंश से महिला की मौत हो गई. परिजन समय पर इलाज करने की बजा झाड़ फूंक में लग रहे.