मंझनपुर: मीरापुर नहर के पास पुलिस ने रुपए देकर नाबालिग का विवाह कराने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
करारी थाना इलाके के मीरपुर नहर के पास से पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 6.8.2025 को वादिनी द्वारा सूचना देकर बताया गया था कि बेटा बहू और रघुवीर व अन्य लोगों ने मिलकर उनकी 14 साल की पुत्री का विवाह अलीगढ़ के रहने वाले उम्र दराज व्यक्ति से कर दिया है और उनसे लाखों रुपए लिया हैं इससे संबंधित तीन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।