बड़ौत: हलालपुर गांव में रास्ते के विवाद में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल, गंभीर रूप से घायल 2 को हायर सेंटर रेफर
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2026 छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हलालपुर में मकान के सामने रास्ते को लेकर 2 पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली में भर्ती कराया, जहां 2 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर