मझगवां: सतना में कुपोषण का कहर: फिर दो जुड़वां बच्चे कुपोषण का शिकार!
सतना जिले में कुपोषण का एक और मामला सामने आया है। ग्राम सुरंगी पथरा के नत्थू प्रसाद प्रजापति के दो जुड़वा बच्चे, नैतिक और प्रांसी, कुपोषण का शिकार हैं। 20 दिसंबर को जन्मे इन बच्चों की उम्र महज 4माह है और दोनों ही जुड़वा अपने जीवन की जंग लड़ रहे है। मझगवां हॉस्पिटल मे दोनों का वजन किये जाने पर लड़के का वजन 2 किलो 953 ग्राम और लड़की का वजन 2किलो 862 ग्राम निकला है।