मधेपुरा: विश्व रंगमंच दिवस पर प्रांगण रंगमंच में रंगमंच और शांति की संस्कृति पर चर्चा
मधेपुरा सदर प्रखंड के चकला श्रीपुर स्थित प्रांगण पाठशाला में आज गुरुवार को शाम पांच बजे सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था प्रांगण रंगमंच द्वारा विश्व रंगमंच दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों, ग्रामीणों और संस्थाकर्मियों ने रंगमंच और शांति की संस्कृति पर अपने अपने विचार साझा किये।