मधेपुरा: चौसा फुलौत में बन रहे नए NH का डीएम तरनजोत सिंह ने किया औचक निरीक्षण, समय पर निर्माण के लिए दिए निर्देश
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा प्रखंड क्षेत्र में बन रहा नया NH का डीएम तरनजोत सिंह के द्वारा आज गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने निर्माण कार्य प्रगति के बारे में बारीकी से जानकारी ली और समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।