मधेपुरा: डीएम ने फुलौत-चौसा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत चौसा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तय समयसीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।