मधेपुरा: मधेपुरा नगर परिषद की बोर्ड बैठक में हंगामा, 5.90 अरब का बजट पारित नहीं हो सका
मधेपुरा नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक गुरुवार दोपहर 3 बजे आयोजित की गई, लेकिन हंगामे और आम सहमति न बनने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने बैठक को अगले आदेश तक टालने की घोषणा की, जिससे 5 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट पारित नहीं हो सका।