फतेहपुर में फिर सड़क हादसा: स्विफ्ट कार और स्लीपर बस की टक्कर, 3 घायल
फतेहपुर शेखावाटी के हरसावा मेन बस स्टैंड के पास बीती रात करीब 1:20 बजे स्विफ्ट कार और स्लीपर बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को हरसावा की 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत धानुका अस्पताल, फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि फतेहपुर क्षेत्र में पिछले 3–4 दिनों से लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
सड़क पर सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
#SikarSandesh #Sikar #Fatehpur #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Jul 8, 2026