भरतपुर: भरतपुर में 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी-माली समाज की महापंचायत
भरतपुर में सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य व मुरार समाज ने 12% आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत की। बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और एकजुट होकर सरकार से अलग आरक्षण देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक-सामाजिक पिछड़ेपन के चलते समाज को शिक्षा व नौकरियों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा है।